फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों पर आज से वेतन का दबाव

Thu, 01 Dec 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आज पहली दिसंबर को जनपद के  कर्मचारी तथा पेंशनभोगियों के खाते में ट्रेजरी के माध्यम से पैसा जमा होगा। पैसा जमा होने के बाद कर्मचारियों को कैश को लेकर परेशानी बढ़नी तय है। ऐसे में बैंकों पर भी दबाव बढ़ेगा। िपछले महीने िकसी तरह  काम चलाने के बाद वेतन आने के बाद लोगों की भीड़ बैंकों पर उमड़ेगी। ऐसे में कैश की कमी से लोगों और बैंक कर्मचारियों की समस्याएं बढ़नी तय है।
विज्ञापन

ट्रेजरी ऑफिसर समीर सिंह ने बताया कि जनपद में वेतन और पेंशन के मद में कुल डेढ़ अरब प्रतिमाह कर्मचारी, सेवा निवृत्त कर्मचारी, पूर्व सैनिक के साथ ही वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन आदि के मद में दिए जाते हैं। जिसमें लगभग करीब एक अरब 12 करोड़ वेतन तथा  55 करोड़ पेंशन प्रतिमाह कर्मचारियों के खाते में भेजा जाता है। जिलाधिकारी संजय खत्री ने बताया कि वेतन और पेंशन के लिए अभी तक कैश जनपद में आया नहीं है। गुरुवार को दोपहर बाद आने की उम्मीद है। लीड बैंक मैंनेजर मिथिलेश कुमार बताया कि फिलहाल जनपद में कैश की हालत खराब है। लखनऊ से कैश आने वाला है। वेतन और पेंशन के मद में कैश देर रात अथवा गुरुवार तक आने की उम्मीद है। इसके लिए पहले से ही जनपद के सभी बैंकों को अलर्ट कर दिया गया है। कैश वितरित करने के लिए अतिरिक्त वाहनों की व्यवस्था की गई है। बैंकों में भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें