फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह से बिजली गायब

Sun, 23 Oct 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
आधे शहर की बिजली गुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
क्षेत्र के देऊपुर गांई गांव स्थित शिव मंदिर के पास लगा 250  केवी का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह पूर्व जल गया था। ट्रांसफार्मर के नहीं बदले जाने से गांव के लगभग 200 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति व्यवस्था बहाल न होने से ग्रामीणों में विभाग के प्रति नाराजगी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि  यदि जल्द ही ट्रंासफार्मर नही बदला गया तो वे आंदोलने के लिए बाध्य होेंगे।
विज्ञापन

देऊपुर गांव में शिव मंदिर परिसर के पास लगे 250 केवी के ट्रांसफार्मर से पूरे गांव में बिजली आपूर्ति होती है। ट्रांसफार्मर एक सप्ताह पूर्व जल गया था। जिससे करीब 200 घर अंधेरे में डूब गए। अनापूर्ति की वजह से लोगों को तरह-तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिन लोगों ने घरों में इन्वर्टर लगा रखा है, चार्ज न होने की वजह से वह भी शो-पीस बन गया है। अनापूर्ति की वजह से एक तरफ जहां बिजली पर आधारित कारोबार पूरी तरह से ठप हैं, वहीं मोबाइल चार्ज करने के लिए लोगों को इधर-उधर की दौड़ लगानी पड़ रही है। रात में घरों में प्रकाश करने के लिए लोगों को मिट्टी का तेल खर्च करना पड़ रहा है। मनोज कुमार यादव, रामवृक्ष यादव, जयप्रकाश यादव, रामकरन यादव,  सोनू, मंजीत, विवेक यादव आदि ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को बार-बार  लिखित एवं मौखिक रूप से जानकारी देते हुए एक सप्ताह से विभाग का चक्कर लगाया जा रहा है। इसके बाद भी क्षेत्र के जेई एवं एसडीओ के मनमाने रवैए के कारण ट्रांसफार्मर नहीं मिल पा रहा है। जिससे ग्रामीणों को अंधेरे में रहने को विवश होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें