फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

Sun, 23 Oct 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
सिखड़ी के पास दवा व्यवसायी की हत्या के विरोध में बंद दूकानें ।
विज्ञापन

विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अमारी रेलवे क्रासिंग के पास शनिवार की देर शाम बदमाशों ने दवा व्यवसायी को गोली मारकर घायल कर दिया था। पुलिस घायल को लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गई थी लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग को जाम कर दिया था। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक रविशंकर छबि ने लोगों को समझा-बुझाकर देर रात जाम समाप्त कराया। मृतक के पिता ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुट गई हैं।
मृतक सिखड़ी बाजार में स्थित अपना क्लीनिक बंद कर बाइक से जा रहा था। अमारी रेलवे क्रासिंग के पास बदमाशों ने उसे गोली मार दी। मृतक परिवार का एकमात्र कमाने वाला था। ग्रामीण गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग को जामकर हो-हल्ला मचाने लगे। ग्रामीण घायल की कुशलता जानने के लिए परेशान थे। एसपी रविशंकर छवि ने ग्रामीणों को काफी समझाया। मृतक के पिता काशीनाथ चौहान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए क्राइम ब्रांच और क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में थाने की स्पेशल टीम लगाई गई है। रात 12 बजे जाम समाप्त हुआ। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें