फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सीवर की खोदाई से फटी पाइप, 50 घरों की टोटियां सूखीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जल निगम शहरी की ओर से नगर में सीवर प्रोजेक्ट का कार्य किया जा रहा है। इसके कारण नगर के मिश्र बाजार और रजदेपुर में खोदाई का कार्य चल रहा है। रजदेपुर में खोदाई के दौरान रविवार की देर रात पेयजलापूर्ति की पाइप फट गई। इसके कारण मोहल्ले में अगले दिन सोमवार को 50 घरों में पेयजलापूर्ति नहीं हुई।
विज्ञापन

सीवर प्रोजेक्ट के तहत वर्तमान में होम कनेक्शन का कार्य चल रहा है। इसी को लेकर रजदेपुर और मिश्रबाजार में खोदाई का कार्य एक सप्ताह से चल रहा है। खोदाई के दौरान बीती रात नगर पालिका की पेयजलापूर्ति की पाइप फट गई। इसके कारण सैकड़ों लीटर पेयजल सड़क पर बहता रहा। कार्यदायी संस्था जल निगम शहरी की ओर से फटी पेयजलापूर्ति पाइप की मरम्मत कराने की बात कही जा रही है। वहीं पेयजलापूर्ति न होने के कारण रजदेपुर मोहल्ले के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने हैंडपंप के सहारे किसी तरह से पेयजल का इंतजाम किया। जिन लोगों के घरों में सबमर्सिबल पंप व हैंडपंप लगे हैं, उन्हें दिक्कत नहीं हुई। वहीं मिश्रबाजार में जहां पर खोदाई का कार्य किया जा रहा है, वहां बैरिकेडिंग नहीं लगाई गई है। ऐसे में हादसे की आशंका बनी है। जल निगम शहरी के अधिशासी अभियंता पीयूष मौर्या ने बताया कि रजदेपुर में खोदाई के दौरान पेयजलापूर्ति की पाइप फट गई थी। मरम्मत का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें