फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालरात्रि स्वरूप का दर्शन कर हुए धन्य

Sat, 08 Oct 2016 01:09 AM IST
ghazipur
विज्ञापन
मां काली की पूजा अर्चन करतीं महिलाएं। - फोटो : gazipur
विज्ञापन
वैसे तो नवरात्र आरंभ होने के साथ ही एक अक्टूबर से जनपद में शक्ति की भक्ति शुरू हो गई, लेकिन सप्तमी के दिन शुक्रवार को देवी भक्ति का रंग कुछ ज्यादा ही नजर आया। प्रमुख देवी मंदिरों में भोर से ही भक्तगण पहुंचने लगे थे और यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। शाम से समय भी मंदिरों में भक्तों की काफी भीड़ जमी थी। कई जगह भजन-कीर्तन का कार्यक्रम भी चला। देवी दर्शन के लिए भक्तगण घंटों कतार में खड़े रहे। देवी की भक्ति में महिलाएं पुरुषों से काफी आगे रहीं। भीड़ के मद्देनजर मंदिरों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए    गए थे।
विज्ञापन


नवरात्र पर शुक्रवार को जनपद के सभी देवी मंदिरों में पूजा के लिए  भक्तों का तांता सुबह से लगा रहा। नवरात्र के सातवें दिन मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप का  दर्शन कर लोग धन्य हो गए। जिले के करीमुद्दीनपुर स्थित कष्टहरणी भवानी मंदिर, मुहम्मदाबाद तहसील स्थित मनोकामना मंदिर, नवाबगंज स्थित शीतला माता मंदिर, रेवतीपुर स्थित भगवती माता मंदिर, नगर के मिश्रबाजार काली माता मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां की आरती  उतारी और मंदिर परसिर में भजन-कीर्तन किए। पूरे जनपद में नवरात्र पर हर तरफ उत्सव जैसा माहौल है। ज्यादातर भक्तगण नौ दिन का उपवास रख देवी की आराधना में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें