फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी इलाज कराने गया व्यक्ति मिला कोरोना पॉजिटिव, गाजीपुर में 123 पहुंची कोरोना सक्रमितों की संख्या

Mon, 01 Jun 2020 08:39 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
कोरोना जांच रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजीपुर के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के निरहु का पुरा गांव का रहने वाला व्यक्ति वाराणसी इलाज के लिए गया था। इस दौरान जांच होने पर वह कोरोना संक्रमित पाया गया। सोमवार की देर शाम उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। मेडिकल टीम अब उसे उपचार के लिए वाराणसी ले जाने की तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन


जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 123 हो चुकी है, जबकि एक्टिव मामले 55 हैं। सीएमओ डॉ. जीसी मौर्या ने बताया कि निरहु का पुरा गांव का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। कुछ दिन पहले उसके पैर की हड्डी टूट गई थी। परिजन उसे उपचार के लिए वाराणसी स्थित निजी अस्पताल में ले गए, जहां डाक्टरों ने संदेह के आधार पर उसकी जांच कराई, तो रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली।

इसके बाद उसे तत्काल वहां से घर वापस भेज दिया गया। अब बीएचयू वाराणसी के चिकित्सकों से बात कर मरीज को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजने की तैयारी चल रही है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में संक्रमित का इलाज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें