फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गहमर में छह अक्तूबर से रुकेगी पाटलिपुत्र एक्सप्रेस

विज्ञापन
शहर के सकलेनाबाद में प्रेस वार्ता करते जदयू के प्रदेश प्रवक्ता विनीत कुमार तिवारी-स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
गाजीपुर। पाटलिपुत्र से शिवाजी टर्मिनल जाने वाली पाटलिपुत्र–लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस का गहमर स्टेशन पर ठहराव छह अक्तूबर से शुरू होगा। जदयू के प्रदेश प्रवक्ता विनीत कुमार तिवारी ने शुक्रवार को सकलेनाबाद में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि उनकी मांग पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रेन के गहमर में ठहराव को मंजूरी दी है। सांसद नालंदा कौशलेंद्र कुमार छह अक्तूबर को ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन

कहा कि 25 अक्तूबर को बनारस में होने वाले जदयू के प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और प्रदेश प्रभारी श्रवण कुमार के समक्ष जिले के किसानों की समस्याएं मजबूती से उठाई जाएंगी। इस मौके पर प्रदेश सचिव नौशाद खान, जिला महासचिव सुनील सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, मनीष पटवा, दीपक पटवा और जब्बार राइनी मौजूद रहे। वहीं, गहमर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक सुबोध ने बताया कि पाटलिपुत्र–लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस का गहमर स्टेशन पर ठहराव के संबंध में उन्हें कोई अधिकारिक सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें