फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित मिलने के बाद भी चलता रहा कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सीएमओ कार्यालय में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद भी कार्यालय में कर्मचारी रोज की तरह कार्य करते रहे। हालांकि एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य कर्मी अपनी जांच कराने में जुटे रहे लेकिन कार्यालय बंद न होने से लोगों का आवागमन जारी था। ऐसे में कोरोना संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

करीब चार दिन पूर्व भदौरा सीएचसी पर तैनात एमटीएस आपरेटर के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। वजह वह विभागीय कार्य से वह कार्यालय आया हुआ था और लिपिक के संपर्क में आया था। उसकी रिपोर्ट आने के बाद कोई ठोस कदम तो नहीं उठाय गया लेकिन सीएमओ कार्यालय में संक्रमित मिलने के बाद भी अब तक कोई लोगों के आवागमन पर प्रतिबंध नहीं लगाया है। विभागीय अधिकारियों की यह निष्क्रियता कहीं संक्रमण के फैलाव में सहायक न बन जाए। हालांकि की विभाग के उच्चाधिकारी कार्यालय को सैनिटाइज कराने के साथ सतर्कता बरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें