फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद कर्नल राय के नाम पर हो रौजा ओवरब्रिज

Mon, 02 Feb 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जुलूस निकालकर जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। इस दौरान उन्होंने रौजा स्थित नवनिर्मित ओवरब्रिज को शहीद कर्नल मुनींद्रनाथ राय के नाम पर करने की मांग की।
विज्ञापन


इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता डा. अविनाश सिंह गौतम ने कहा कि गाजीपुर जिले के कई सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया है। कर्नल मुनींद्रनाथ राय जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए।

हम उनकी शहादत को बेकार नहीं जाने देंगे। उन्होंने रौजा ओवरब्रिज का नाम अमर शहीद कर्नल एमएन राय के नाम से किए जाने की मांग की। उमेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा गाजीपुर वीरों की धरती रही है। जनपदवासियों के वीरता और अदम्य साहस का कद्र किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


 आशुतोष सिंह ने कहा कि राजनीति और जाति-धर्म से ऊपर उठकर अमर शहीद के नाम पर ओवरब्रिज कराने के लिए संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर आरएम राय, संतोष जायसवाल, अनूप मिश्रा, गुल्लू सिंह यादव, मनोज राय, पवन तिवारी, मोनू सिंह, पंकज राय, आकाश सिंह, नीरज सिंह, सत्यजीत सिंह, अमित शुक्ला, एहसान अली, रेहान खान, लक्ष्मी गुप्ता, मृत्युंजय तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


अध्यक्षता ओमकारनाथ मिश्रा तथा संचालन डा. अविनाश सिंह गौतम ने किया। कार्यक्रम अन्ना जनतंत्र मोर्चा (सामाजिक संस्था) के बैनर तले संपन्न हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें