फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नवप्रभात का सूर्य जीवन को प्रदान करता है अद्भुत शक्ति और स्फूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत विकास परिषद की ओर से नूतन वर्ष की पूर्व संध्या पर भव्य मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन गांधी पार्क आमघाट में किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बड़ौदा यूपी बैंक के डीआरएम अतुल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नववर्ष का शुभारंभ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से होता है। नवप्रभात का सूर्य अपनी जीवन रश्मियों से हमारे जीवन को अद्भुत शक्ति एवं स्फूर्ति प्रदान करता है। शुक्ल पक्ष की धवल चांदनी मानों अमृत वर्षा के द्वारा शरीर को विशिष्ट उमंग देती है।
विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि हमारे देश में संवत का प्रयोग सृष्टि के प्रारंभ से ही हो गया था। सतयुग में ब्रह्म संवत, त्रेता में वामन संवत, द्वापर में कृष्ण संवत और कलयुग में विक्रमादित्य राजा के नाम से विक्रम संवत का प्रचलन शुरू हुआ।
विज्ञापन

इस भारतीय नववर्ष की शुरुआत में ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार नवरात्र का प्रारंभ हुआ, जिसमें जगत जननी मां जगदंबा की पूजा का विधान है। भाजपा नेता कृष्ण बिहारी ने कहा कि भारतीय कालगणना के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को नव संवत्सर का प्रारंभ माना जाता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों एवं संस्था के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने स्टॉल के साथ एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और स्वामी विवेकानंद के साथ पार्क में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य विजय शंकर राय, पीएन सिंह, दिनेश कुमार सिंह, अशोक कुमार राय, जयप्रकाश वर्मा, दाऊजी उपाध्याय, अवधेश राय, अनिल उपाध्याय, व्यासमुनी राय, चंद्रमा सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष शिवकुमार और संचालन जिला समन्वयक डॉ. अरुण राय ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें