फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल राज्यमंत्री जनपदवासियों को आज देंगे सौगात

Thu, 19 Nov 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा 20 नवंबर को जनपदवासियों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। वह यहां वाशिंग पिट, गाजीपुर सिटी-औड़िहार रेल खंड के दोहरीकरण का शिलान्यास, लाइफ लाइन ट्रेन में मरीजों का मुफ्त उपचार सेवा का उद्घाटन तथा गाजीपुर सिटी-औड़िहार-जौनपुर-वाराणसी डेमू ट्रेन का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान उनके साथ राज्य सभा सांसद अरविंद सिंह भी रहेंगे। कार्यक्रम के मद्देनजर वाराणसी मंडल के डीआरएम सतीश कश्यप ने गुुुरुवार को सिटी रेलवे स्टेशन, लाइफ लाइन ट्रेन और वाशिंग पिट के शिलान्यास स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही स्थानीय रेल अफसरों को साफ-सफाई के संबंध में निर्देश भी दिए।


रेल राज्य मंत्री के प्रयास से सिटी रेलवे स्टेशन पर आई लाइफ लाइन ट्रेन में आम रोगियों का मुफ्त इलाज और आपरेशन होगा। इसमें देश के साथ विदेश के प्रतिष्ठित डाक्टर इलाज करेंगे। साथ ही वाशिंग पिट का शिलान्यास होने के बाद गाजीपुर के विकास में एक और कड़ी जुड़ जाएगी। गाजीपुर-औड़िहार रेल खंड का दोहरीकरण होने से इस रूट पर रेल सेवा और बेहतर हो जाएगी। शिलान्यास कार्यक्रम को देखते हुए गुरुवार शाम 5 बजे सड़क मार्ग से वाराणसी मंडल के डीआरएम सतीश कश्यप सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।
विज्ञापन



उन्होंने स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर लगी पानी की टोटियों तथा साफ-सफाई का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां मौजूद स्थानीय अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए। इसके बाद डीआरएम ने लाइफ लाइन ट्रेन का निरीक्षण कर संबंधित महेंद्रा कंपनी के अधिकारियों से कई महत्वपूर्ण जानकारी ली।


 इसके बाद वे प्लेटफार्म नंबर एक के बाहर बने शिलान्यास पट्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से जानकारी भी प्राप्त की। साथ सुरक्षा व्यवस्था की भी जानकारी आरपीएफ के आलाधिकारियों से ली। इस दौरान वाराणसी मंडल के अधिकारी, स्टेशन अधीक्षक रामायाण यादव, वरिष्ठ यातायात निरीक्षक डा. संजय प्रताप सिंह, वाणिज्य अधीक्षक श्री निवास दूबे, दूरसंचार अभियंता केके मिश्रा आदि     मौजूद रहे।



गाजीपुर सिटी-वाराणसी के बीच 21 से चलेगी डेमू
रेल राज्य मंत्री आज करेंगे शुभारंभ

 रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे नई पैसेंजर ट्रेन गाजीपुर-सिटी-गाजीपुर सिटी डेमू (डीजल इलेक्ट्रिक मल्टिपल यूनिट) 21 नवंबर से चलाने जा रहा है। यह सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह ट्रेन शनिवार को नहीं चलेगी। ट्रेन का शुभारंभ 20 नवंबर को गाजीपुर सिटी से रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा करेंगे।  उद्घाटन के दिन यह ट्रेन गाजीपुर से सुबह 11:25 बजे चलेगी और शाम 4:25 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 75111 गाजीपुर सिटी से वाराणसी डेमू तथा 75112 गाजीपुर सिटी से सुबह 08:05 बजे पर छूटेगी और वाराणसी दोपहर बाद 1:20 बजे पहुंचेगी। उसी दिन वापसी यात्रा में ट्रेन संख्या 75112 वाराणसी-गाजीपुर सिटी डेमू वाराणसी से 1:40 बजे चलेगी और गाजीपुर रात 7:50 बजे पहुंचेगी। डेमू वाया जौनपुर होकर जाएगी।


  ट्रेन का ठहराव आकुसपुर, सहेड़ी हॉल्ट, नंदगंज, बासूचक हाल्ट, तरांव, सैदपुर भीतरी, औंड़िहार जंक्शन, फरीदा, दुधौड़ा, डोभी, केराकत हॉल्ट, गंगौली, मुफ्तीगंज, यादवेंद्र नगर, जौनपुर जंक्शन, जफराबाद, सिरकोनी, जलालपुर, त्रिलोचन महादेव, खालिसपुर, पिंडरारोड, बाबतपुर, वीरापट्टी, शिवपुर स्टेशनों पर होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें