फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मांगों के लिए 20 मई को दुकानें बंद रखेंगे दवा व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गाजीपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को शहर के मिश्रबाजार स्थित एक मैरेज हाल में हुई।
विज्ञापन

इस मौके पर ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (एआईओसीडी) और आर्गनाईजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट उत्तर प्रदेश (ओसीडीयूपी) के आह्वान पर 20 मई को अपनी दुकानें बंद रखकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नागमणि मिश्र ने केंद्र और राज्य सरकारों की तरफ से औषधि व्यापार की ज्वलंत समस्याओं की अनदेखी किए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। इस अवसर पर विरेंद्रनाथ यादव, मनोज कुशवाहा, जगदीश कुशवाहा, अभय प्रकाश, अतुल अग्रवाल, राघवेंद्र प्रताप सिंह, राजीव भारती, विपिन आदि उपस्थित रहे। संचालन बृजेश पांडेय ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें