फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री ने भरा बच्चों के दाखिल का फार्म किसानों से जाना उनकी उपज का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि एवं शिक्षा अनुसंधान मंत्री बलदेव सिंह औलख ने शनिवार को करंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारी डा. अभिनव सिंह से ओपीडी, कोविड टीकाकरण सहित अन्य चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही पीने के पानी, दवा वितरण कक्ष का भी निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर रखने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

इसके बाद मंत्री गेंहू क्रय केंद्र लखनचंदपुर पहुंचे और वहां गेहूं तौल का जायजा लिया। इस दौरान तौल करा रहे किसान से गेहूं की प्रति एकड़ पैदावार के विषय जानकारी ली। इसके बाद सिकंदर गांव में आयोजित जन चौपाल में पहुंचे और सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। नव निर्मित पंचायत भवन को देखकर ग्राम पंचायत सचिव और प्रधान राजेश सिंह गुड्डू की प्रशंसा की। प्राथमिक विद्यालय में नवप्रवेशी दो बच्चों का नामांकन फार्म उन्होंने स्वयं भरा। चार महिलाओं की गोद भराई किया । इस दौरान सफाई कर्मी और एएनम की उपस्थिति देखी। चौपाल में आए लोगों से कोटेदार द्वारा मिल रहे राशन के विषय में भी पूछताछ की। इस पर सभी कार्ड धारकों ने मिल रहे राशन पर सहमति जताई। जन सहयोग से ब्लाक के छह विद्यालयों में मिली टीवी का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधान राजेश सिंह गुड्डू ने अयोध्या मंदिर की फोटो प्रतिमा और बुके देकर उनका स्वागत किया। विकास खंड करंडा विकास मंच के सदस्यों द्वारा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंत्री को पत्रक दिया गया, जिसमें स्वास्थ्य केंद्र पर सुविधा बढ़ाने और अत्यधिक बिजली कटौती प्रमुख रही।
राज्यमंत्री ने जानी जनपद की स्थिति
गाजीपुर। प्रदेश के कृषि एवं शिक्षा अनुसंधान राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख का शनिवार को जनपद में आगमन हुआ। एक दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। जिले के भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद की स्थिति का हाल जाना। इस दौरान पदाधिकारियों की समस्याओं को भी सुने और उस पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा संगठन के जैसे किसी भी राजनैतिक दल के पास नैतिक, संयमी, त्यागी और परिश्रमी कार्यकर्ता नहीं है। हमारा कार्यकर्ता समाज में समन्वय स्थापित कर लोगों के जीवन समृद्धि के लिए सरकार की योजनाओं, कार्यों और पार्टी विचारों के लिए रात दिन काम करता है।
विज्ञापन

बैठक में पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें