फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दूसरे दिन भी 8 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आसमान साफ होने और धूप निकलने से बृहस्पतिवार को लोगों ने राहत महसूस की। सर्द हवाएं चलने के बाद भी धूप असरदार साबित हुई। हालांकि दूसरे दिन भी अधिकतम 20 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

बुधवार को भी अधिकतम 20 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, खूब पतंगबाजी हुई। आसमान में दिन भर रंग-बिरंगी पतंगे उड़ती रहीं।
सुबह कोहरा छटने के साथ धूप निकल आई। इसके बाद युवक पतंग के साथ छतों और मैदानों में पहुंच गए। बाजार और सड़कों पर भी खूब चहल-पहल रही। छतों पर महिलाएं तो पार्कों में बुजुर्ग और बच्चों की भीड़ लगी रही।
हालांकि शाम होते ही फिर से कोहरा छाने लगा। वहीं, सर्द हवाएं चलने से गलन भी बढ़ गई, जिससे लोग घरों में दुबक गए। कोहरे के कारण दृश्यता 13 मीटर रही। आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने बताया कि आने वाले दिन में भी मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें