मुहम्मदाबाद। नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद में दो साल से लंबित विकास परियोजनाओं को जिलाधिकारी ने स्वीकृति दे दी है। इन परियोजनाओं में 29 सड़कों और गलियों का निर्माण तथा तीन नए नलकूपों की स्थापना शामिल है।
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रईस अंसारी और अधिशासी अधिकारी रविंद्र मोहन ने बृहस्पतिवार को संयुक्त प्रेस वार्ता में बताया कि जिलाधिकारी ने 8 जनवरी 2026 को विकास कार्यों को हरी झंडी प्रदान की है।
स्वीकृति के बाद मुहम्मदाबाद नगर के विभिन्न वार्डों में कुल 29 सड़कों और गलियों का निर्माण कराया जाएगा। इनमें सीसी रोड, इंटरलॉकिंग सड़कें और नाली निर्माण शामिल है। साथ ही नगर में तीन नए नलकूप स्थापित किए जाएंगे। संवाद