घने कोहरे के बीच गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग से लाइट जलाकर गुजरता रोडवेज बस। संवाद
गाजीपुर। 24 घंटे में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। सुबह कोहरे के कारण वाहन चालकों को लाइट जलाकर गाड़ी चलानी पड़ी।
धूप निकली तो लोगों को ठंड से राहत मिली। अधिकतम 25 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम 25 व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस था।
सुबह कोहरा छाया रहा। दृश्यता 14 मीटर रही। यातायात प्रभावित रहा। वाहनों की रफ्तार धीमी रही। चालक संभलकर वाहनों को चलाते हुए नजर आए। लेकिन, जैसे-जैसे समय गुजरा, वैसे-वैसे सूर्य का तेज बढ़ता चला गया। हालांकि सुबह के समय कुछ देर के लिए बादल छाए रहे। लेकिन, आसमान में बादलों की मौजूदगी ज्यादा देर तक नहीं रही। दोपहर में खिली धूप हुई। धूप होने के कारण नगर के पार्क व मैदान गुलजार नजर आए। नगर के आमघाट, विवेकानंद आदि पार्कों में बच्चों को खेलकूद के साथ ही मस्ती करते हुए देखा गया। बच्चे क्रिकेट से लेकर फुटबॉल खेलते नजर आए।
युवाओं को पतंगबाजी का लुत्फ उठाते हुए देखा गया। दिन के समय खिली धूप होने के कारण लोग रूम हीटर का सहारा लेना छोड़ दिए हैं। आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने बताया कि आने वाले दिनों में भी खिली धूप होने के आसार हैं।