शहर के चीतनाथ घाट पर हाथों में तिरंगा लेकर नदी संरक्षण की शपथ लेते जिला गंगा समिति के सदस्य व छ
- फोटो : सूचना विभाग
गाजीपुर। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत जुलूस निकाला गया। राष्ट्रप्रेम का संदेश दे रहे जुलूस में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।मुहम्मदाबाद : बी पैक्स तिवारीपुर, यूसुफपुर सहकारी संघ व सहकारी क्रय विक्रय समिति में तिरंगा का प्रदर्शन किया गया। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता विपिन कुमार सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारे देश के मान-सम्मान का प्रतीक है। देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने में अभियान की अहम भूमिका है। इस मौके पर इफको निदेशक विजय शंकर राय, अपर जिला सहकारी अधिकारी मृत्यंजय सिंह, यूसुफपुर क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष एके कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। मरदह : ब्लाॅक मुख्यालय से बाइक रैली निकाली गई। जो लगभग पांच किलोमीटर दूरी तय कर पुनः ब्लाक मुख्यालय पहुंचकर समाप्त हुई।
सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रभाकर पांडेय के नेतृत्व में पंचायती राज विभाग के सभी कर्मचारियों की ओर से आयोजित रैली को ब्लाक मुख्यालय से ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर एडीओ आईएसबी भूपेंद्र कुमार सिंह, एडीओ एजी राममिलन गोंड, एडीओ एसटी समीर कुमार, एडीओ समाज कल्याण अवनीश कुमार गोंड, एडीओ कार्पोरेटिव विद्याप्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।