फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा चढ़ा, बरसे अंगारे

Tue, 19 Apr 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
पानी में आनंद लेते बच्चे
विज्ञापन
आसमान से इन दिनों आग बरस रही है। आलम यह है कि खुले में कुछ देर भी खड़े  रह पाना लोगों के लिए संभव नहीं हो पा रहा है। तेज धूप, भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए लोगों की तरफ से तरह-तरह के  जतन किए जा रहे हैं।  
विज्ञापन



मौसम का मिजाज तल्ख बना हुआ है। सोमवार को तापमान का पारा 42 तक पहुंच गया। सुबह नौ बजे से ही आसमान से आग बरसने लग रही है। वह शाम को पांच बजे तक गर्म हवा के थपेड़े बेचैन कर रहे हैं। इससे प्रमुख बाजारों एवं मार्गों की रौनक इन दिनों गायब है।

सड़कें दिन में सूनी हो जा रही हैं। मौसम की बेरुखी का प्रभाव लोगों पर साफ दिखाई दे रहा है। यहीं कारण है कि लोग तमाम जतन कर घर से बाहर निकल रहे हैं। गर्मी का आलम यह है कि घरों  के अंदर भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। कूलर-पंखा चलने के बाद भी  गर्मी पीछा नहीं छोड़ रही है। गर्मी के प्रभाव के चलते लोगों को हर पल पानी की जरूरत महसूस हो रही है।
विज्ञापन



चिकित्सकों का कहना है कि जब तक जरूरी न हो घर से बाहर न निकलें। बाहर निकलते समय सर ढंक लें और पूरे बांह के सूती कपड़ें पहने। खाली पेट घर से बाहर न निकलें और समय समय पर पानी पीते रहें। शरीर में जलन होने पर बर्फ से सेंकाई करें। जल्द से जल्द पीड़ित व्यकि्त को चिकित्सक के पास ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें