फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज के नीचे लगेगी मंडी

Mon, 04 Jan 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जी, पनीर और मछली मंडी मिश्र बाजार से हटाकर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बसाई जाएगी। इससे मुख्य बाजार को जाम से मुक्ति मिलेगी और एक ही जगह पर बाजार होने से बिक्री भी बढ़ेगी।
विज्ञापन


 जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जाम की समस्या के मद्देनजर रविवार को पूरे शहर का जायजा लिया। उन्होंने दूकानदारों से सड़क पटरियों से अतिक्रमण स्वेच्छा से हटा लेने को कहा। साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में पटरी पर दूकानें हुई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बाजार का निरीक्षण करने के बाद जिलाधिकारी ने नगर पालिका के प्रशासक एके सिंह से कहा कि वे सोमवार को आरओबी के नीचे मिट्टी गिरवाकर पुल के नीचे समतल करा दें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सब्जी और मछली मंडी की जगह व्यवस्थित कर देने के बाद शहर के प्रमुख मिश्र बाजार में जाम की समस्या का समाधान हो जाएगा। कुछ दिनों पहले व्यापारियों और

अधिकारियों प्रशासन से शहर को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने और अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। एसपी और एसडीएम के साथ व्यापारियों की बैठक में विद्यालयों की अलग-अलग समय पर छुट्टी करने,

सब्जी मंडी को स्थानांतरित करने का सुझाव दिया गया था। प्रशासन ने उनकी मांग को गंभीरता से लिया है और शहर को जाम से निजात दिलाने की बनाई गई।

रविवार को जिलाधिकारी डॉ. अशोक चंद्र और पुलिस अधीक्षक रामकिशोर ने नगर पालिका के प्रशासक एके सिंह, ज्वाइंड मजिस्ट्रेट नेहा प्रकाश, सीओ वेदप्रकाश सिंह, शहर कोतवाल केके मिश्र, व्यापारी प्रिंस अग्रवाल, अतीक राइनी, राजेंद्र वर्मा के साथ शहर का भ्रमण किया। अफसरों की टीम ने कचहरी, महुआबाग,

 मिश्र बाजार, विशेश्वरगंज, टैक्सी स्टैंड, रेलवे ओवर ब्रिज का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से सड़क की पटरी से अतिक्रमण हटाने को कहा।
बाद में अफसरों की बैठक में तय किया गया कि अतिक्रम हटाने के लिए मुनादी कराई जाएगी। उसके बाद स्वेच्छा से अवैध कब्जा नहीं हटाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। मिश्र बाजार से सब्जी, फल, पनीर

 और मछली मंडी को ओवरब्रिज के नीचे स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। अधिकारियों का कहना है िक इससे पुल अतिक्रमण नहीं होेगा। क्षेत्रीय दूकानदारों को भी लाभ मिलेगा। साथ ही शहर को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। स्कूली बसें भी जाम में नहीं फंसेंगी और छात्र जल्दी अपने घर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें