फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव का मुख्य मुद्दा होगा पुरानी पेंशन बहाली की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक रविवार को एमएएच इंटर कालेज में बैठक हुई। वर्तमान शिक्षक विधायक चेत नारायण सिंह ने कहा कि शिक्षक हित एवं शिक्षा व्यवस्था को लेकर हम सदन से लेकर सड़क तक लड़ते रहे हैं। आप सबकी बातों को सदन में रखते रहे हैं और शिक्षकों के गरिमा के विपरीत कोई कार्य अब तक नहीं किए हैं। इस चुनाव में जो मुख्य मुद्दे हैं, वह पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग है।
विज्ञापन

बीते अप्रैल माह 2005 के बाद के नियुक्त नए शिक्षक और कर्मचारियों को बाहर रखा गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में शिक्षा में जो गिरावट आई है। उसका मूल कारण शिक्षकों की समय से नियुक्ति न होना, सबसे बड़ा कारण है। शिक्षक संघ की ओर से सुधार के लिए सरकार को बाध्य किया जाएगा। वर्तमान समय में भी चेत नारायण सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य हनुमान सिंह यादव, शिवमूरत यादव, डॉ रामबदन सिंह, रामजी सिंह, भानु प्रताप सिंह, हैदर खा, बृजराज सिंह, राजेंद्र प्रसाद, हरिकेश यादव, सल्लाउद्दीन अहमद, सुरेंद्र सिंह, जावेद अंसारी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बेचन यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें