फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिभुवन हत्याकांड: मुख्य आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने से पहले गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। त्रिभुवन सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी और पचास हजार का इनामिया कर्मवीर सिंह उर्फ शनि बुधवार को सदर एसडीएम कोर्ट के बाहर सरेंडर करने पहुंचा था। लेकिन इसके पूर्व ही वह अचानक गायब हो गया। कुछ ऐसा ही बुधवार को एक वीडियो में वायरल हुआ। उधर, पुलिस के उच्चाधिकारियों ने सरेंडर करने की बात से इंकार किया है।
विज्ञापन

14 अक्तूबर की देर रात देवचंदपुर स्थित किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर किसान त्रिभुवन सिंह की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी कर्मवीर सिंह उर्फ सन्नी और आनंद सिंह उर्फ ढोलक समेत आठ अज्ञात शातिरों को दबोचने के लिए आठ टीम दिन रात लगी हुई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी सन्नी और ढोलक पर 50-50 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। पुलिस इन्हें गिरफ्तार करने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर लगाने के साथ कई उपाय कर रही थी। चर्चा है कि पुलिस टीम को चकमा देते हुए मुख्य आरोपी कर्मवीर सिंह सन्नी आसानी से सदर एसडीएम कोर्ट के पास आकर खड़ा हो गया और फिर अचानक गायब भी हो गया। बहरहाल, वायरल हो रहे वीडियो पर पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है। बरहाल कुछ भी कहने से साफ इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें