फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह 8:37 बजे पीएचसी पर लटका रहा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवल का बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. धनंजय आनंद ने निरीक्षण किया। सुबह 8:37 बजे जब वे अस्पताल पहुंचे तो मुख्य गेट पर ताला लटका मिला और एक भी डॉक्टर या स्टाफ मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

डॉ. धनंजय आनंद ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से लगातार यह शिकायत मिल रही थी कि डॉक्टर और अन्य स्टाफ समय से अस्पताल नहीं पहुंचते, जिससे मरीजों को परेशानी होती है। इस शिकायत पर औचक निरीक्षण किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवल पर डॉ. अनुपम पल्लव, फार्मासिस्ट विजय कुमार, वार्ड बॉय राजेश बिंद और स्टाफ नर्स गुड़िया कुमारी की तैनाती है। शासन के निर्देश के अनुसार अस्पताल सुबह आठ बजे तक खुल जाना चाहिए लेकिन निरीक्षण के दौरान यह नियम पूरी तरह नजर अंदाज किया गया था।
डॉ. आनंद ने बताया कि इस लापरवाही के चलते सभी स्टाफ का एक दिन का वेतन रोकने के लिए सीएमओ गाजीपुर को पत्र भेजा गया है और सभी से देरी का कारण स्पष्ट करने को कहा गया है। देर से पहुंचे स्टाफ को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें