फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गहने गिरवी रखकर लिया था कर्ज, पैसा चुकाने के बाद भी नहीं लौटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र में कर्ज चुकाने के बाद भी गिरवी रखे गहने न लौटाने और विरोध करने पर जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ज्वेलर्स और उसके बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। नोनहरा थाना प्रभारी संतोष पाठक ने बताया कि क्षेत्र के सक्करपुर गांव निवासी सुरेंद्र प्रताप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह कठवामोड़ फतेहपुर अटवां स्थित श्रीराम आधार ज्वेलर्स के संचालक प्यारेलाल वर्मा के यहां गहने बनवाता था और जरूरत पड़ने पर गहने गिरवी रखकर ब्याज पर पैसा भी लेता था।
विज्ञापन

आरोप है कि उसने 68 ग्राम सोने की चार चूड़ियां, 11 ग्राम का सोने का झुमका, दो सोने की अंगूठियां और करीब तीन पाव चांदी की हसुली गिरवी रखकर वर्ष 2017 से 2019 के बीच कुल 1.30 लाख रुपये कर्ज लिया था। प्रार्थी के अनुसार वह समय-समय पर ब्याज चुकाता रहा और 18 जनवरी 2025 को 3.96 लाख रुपये देकर पूरा हिसाब चुकता कर दिया। एसओ ने बताया कि पुलिस ने मामले में आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें