फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून संग नहीं करने देंगे खिलवाड़

Mon, 13 Jul 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई। इसमें नवागत पुलिस अधीक्षक सुरेश राव आनंद कुलकर्णी ने कहा कि कानून व्यवस्था के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। ऐसा करने वालों के साथ सख्ती से पेश आया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के नाम पर किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। कहा कि पूर्व पुलिस अधीक्षक ने जिले में अच्छा कार्य किया है। उनका भी प्रयास रहेगा कि जिले में अच्छी कानून व्यवस्था कायम रहे। इसमें आम जन का सहयग अपेक्षित है।

त्योहार को शांति और सद्भाव के साथ मनाने की अपील करते कहा कि गड़बड़ी फैलाने वालों की सूचना तत्काल दें। पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी। प्रभारी जिलाधिकारी मुरलीधर मिश्र ने कहा कि मुहम्मदाबाद सांप्रदायिक सौहार्द की मिशाल के रूप में रहा है। आम जन भयमुक्त रहें इसके लिए प्रशासन मुस्तैैद है।
विज्ञापन


इस मौके पर उपजिलाधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा, क्षेत्राधिकारी मनमोहन पांडेय, भाजपा नेता विरेन्द्र राय, दिनेश वर्मा, तहमुल खां, पूर्व पालिकाध्यक्ष शमीम अहमद, बैजनाथ प्रसाद बैजू, कलीम खां झन्ने, गोपाल पासी, कृपाशंकर राय, रामजी गिरी आदि मौजूद थे। अंत में प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह ने आभार प्रकट किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें