फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत, चार जख्मी

Mon, 13 Jul 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दानापुर-मुगलसराय रेल खंड के गहमर रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह सवा आठ बजे ईएमयू सवारी गाड़ी से उतरकर प्लेटफार्म की तरफ जा रहे पांच लोग ओखा-गुवाहाटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। इनमें से एक किशोर की ट्रेन के धक्के से मौत हो गई जबकि घायल चार युवकों को गहमर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


मुगलसराय-पटना ईएमयू सवारी गाड़ी सोमवार को पौने आठ बजे गहमर स्टेशन पर पहुंची। यह लूप लाइन में खड़ी थी। ट्रेन से उतर कर पांच युवक रेलवे पटरी से होते प्लेटफार्म की तरफ जा रहे थे। इसी बीच पीछे से आ रही ओखा-गुवाहाटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के धक्के से गुलाम मोहम्मद खां (14) उछल गया। वह अन्य चार लोगों से टकराते हुए दूर जा गिरा। दिलदारनगर के भक्सी गांव निवासी गुलाम मोहम्मद खां की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य चार घायल हो गए।

गुलाम गांव के ही अपने साथी दानिश खां के साथ गहमर स्थित मौसी के घर जा रहा था। हादसे में दानिश, देहुड़ी जमानियां निवासी मु. नसीम अंसारी पुत्र मु. शेर बहादुर (13), इसी गांव के मु. शमीम अली पुत्र गुलामपीर घायल हो गए। नसीम और शमीम गहमर मदरसा में रसीद काटने जा रहे थे। गहमर स्टेशन मास्टर प्रमोद रंजन कश्यप मौके पर पहुंचे। उन्होंने दिलदारनगर जीआरपी को सूचना दी लेकिन 11 बजे तक कोई नहीं पहुंचा। बाद में गहमर स्टेशन पर आरपीएफ के सिपाही एसपी सिंह की सूचना पर मृतक के रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


बात करते नहीं जाते तो बच जाती जान ः गुलाम मोहम्मद अपने मित्र दानिश से बात करते जा रहा था, जिसके चलते उसने सिग्नल पर ध्यान नहीं दिया। ट्रेन की आवाज भी नहीं सुनी। दोनों बात करते मेन लाइन पर पहुंचे ही थे कि ट्रेन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें