फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवान को सलामी देकर दी अंतिम विदाई

विज्ञापन
शहर कोतवाली के जैतपुरा गांव स्थित पैतृक आवास पर सैनिक के पार्थिव शरीर के पास खड़े सेना के जवान और ? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
शहर कोतवाली के जैतपुरा निवासी सेना के जवान का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार को पैतृक गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। बीते 12 अप्रैल को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। सेना के जवानों ने पार्थिव शरीर को अंतिम सलामी दी। अंतिम संस्कार गंगा घाट पर किया गया। मुखाग्नि पुत्र प्रयत्न ने दी।
विज्ञापन

जैतपुरा निवासी रामनिवास यादव (46) दिसंबर 1995 में सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती 29 आरआर बटालियन जम्मू कश्मीर में थी। बीते एक अप्रैल को पैरालाइसिस अटैक होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 12 अप्रैल को उनका निधन हो गया। वह चार भाइयों में दूसरे स्थान पर थे। पिता अंबिका प्रसाद यादव सेना से सेवानिवृत्त हैं। तीसरे नंबर के भाई नीरज यादव भी सेना में है। सबसे छोटा भाई रविप्रकाश यादव असम राइफल में तैनात हैं। जबकि बड़े भाई रामविलास यादव घर पर रहकर खेती करते हैं। जवान की पत्नी सुमन देवी, पुत्र प्रयत्न और पुत्री उपासना के साथ लखनऊ में रहती हैं। पति की बीमारी की जानकारी मिलने पर करीब एक सप्ताह से वह जम्मू में थी। करीब 12 दिन चले लंबे इलाज के बाद भी उन्हें बचाया न जा सका। उनका शव जम्मू से वाराणसी लाया गया। सूबेदार नंदलाल यादव दो जेसीओ समेत दस सेना के जवानों द्वारा उन्हें सलामी दी गई। जवान को अंतिम विदाई देने के समय गांववासियों के साथ आसपास के गांव वाले भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें