फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के साथ ठंड ने दी दस्तक

Thu, 29 Oct 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बुधवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सर्द हवाओं के बीच कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश का जो क्रम शुरू हुआ, वह गुरुवार को पूरे दिन जारी रहा। लगातार घंटों बारिश से मौसम पूरी तरह से
विज्ञापन


परिवर्तित हो गया और ठंड का प्रभाव बढ़ गया। सर्द हवा के बीच लोग कांपते हुए भी नजर आए। बिन मौसम हुई बरसात से हर कोई मौसम की दुहाई देता रहा। बारिश के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ था। दिन में जहां धूप की वजह से लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा था, वहीं आधी रात के बाद ठंड का। इसी बीच बुधवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सर्द हवा
विज्ञापन


के बीच बूंदाबांदी का क्रम शुरू हो गया। एक तरफ जहां पूरी रात रुक-रुककर रिमझिम बारिश का क्रम बना रहा, वहीं गुरुवार को पूरे दिन तेज और हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहा। आलम यह था कि कभी शहर में तेज तो ग्रामीण

क्षेत्रों में धीमा और कभी ग्रामीण क्षेत्रों में तेज तो शहर में हल्की बारिश हुई। घंटों बारिश होने से मौसम पूरी तरह से ठंडा हो गया। मार्गों पर आवागमन करने वाले लोग ठंड से ठिठुरते हुए नजर आए। एक तरफ जहां कई युवक और

बुजुर्ग गर्म कपड़े पहने दिखाई दिए, वहीं महिलाएं शाल ओढ़ी हुई। ठंड की वजह से लोगों ने अपने पंखों को विराम दे दिया। जिनके छोटे-छोटे बच्चे है, उन्होंने मौसम की बेरुखी को देखते हुए उन्हें गर्म कपड़ा पहनाया, जिससे उनका लाल

खराब मौसम की वजह से बीमार न पड़े। बेमौसम हुई बारिश की हर कोई दुहाई देता रहा।
रुक-रुककर घंटों हुई बारिश से आम जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। इस दौरान सबसे ज्यादा निराशा

उन गरीबों को हुई, जिनके घर के चूल्हे रोज की कमाई से जलते है। बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से लोग रोजी-रोटी के जुगाड़ में शहर में आते है। कुछ लोग जहां रिक्शा चलाकर और फुटपाथों पर दूकान लगाकर रोटी की व्यवस्था करते

है, वहीं बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष मिश्रबाजार तिराहा, गोराबाजार और स्टेशन रोड पर सब्जी की दूकानें लगाते है, लेकिन घंटों बारिश होने से उन्हें निराशा हुई। उनका धंधा चौपट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें