फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: घायल के भाई ने दो सगे भाइयों सहित तीन के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। थाना क्षेत्र के जसदेवपुर मोड़ के पास हिस्ट्रीशीटर दो सगे भाइयों ने सीआईएसएफ जवान और उसके चचेरे भाई को जान से मारने की नीयत से मंगलवार की देर शाम गोली मार दी थी। देर रात घायल सीआईएसएफ के छोटे भाई राकेश सिंह यादव ने हिस्ट्रीशीटर दो सगे भाइयों आशुतोष राय और सर्वेश राय सहित तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इधर, सीआईएसएफ जवान का उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। जबकि चचेरे भाई पंकज सिंह यादव का उपचार वाराणसी में चल रहा है। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं, पुलिस घटना के 24 घंटे बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। घायल सीआईएसएफ जवान राघवेश सिंह यादव के छोटे भाई राकेश सिंह यादव ने हिस्ट्रीशीटर आशुतोष राय और सर्वेश राय के साथ-साथ एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। ऐसे में दोनों आरोपियों की तलाश के अलावा संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। यहीं नहीं अज्ञात आरोपी को भी टीम चिह्नित कर रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें