फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग के लिए देंगे सुविधाएं

Fri, 01 May 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार जिले में पहुंचे केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र का जोरदार स्वागत किया। मंत्री बनने के बाद वह जिले में पहली बार एक वैवाहिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। उन्होंने कहा कि उद्योग क्षेत्र के विस्तार के लिए उद्यमियों को हर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

ये बातें उन्होंने आमघाट सहकारी कालोनी स्थित एडवोकेट विजय शंकर चतुर्वेदी के निवास पर कहीं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, चतुर्भज चौबे आदि मौजूद रहे।
इससे पहले कें द्रीय मंत्री का  टैक्सी स्टैंड स्थित पार्टी कार्यालय के पास कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।  इस मौके पर कृष्ण बिहारी राय, पूर्व एमलसी प्रो. बाबू लाल बलवंत, प्रभुनाथ चौहान, रामतेज पांडेय, ब्रजेंद्र राय, कुंवर बहादुर सिंह, विनोद अग्रवाल आदि मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैथवलिया में कलराज मिश्र का स्वागत किया। इस मौके पर अभय कुमार मौर्या, पीयूष  कुमार ओझा, मनोज कुमार बिंद, राजीव कुमार मौर्या, प्रशांत मौर्य, घनश्याम, बबलू, रामनरेश कुशवाहा, अच्छे लाल गुप्त, प्रवीण सिंह आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन

मुहम्मदबाद संवाददाता के अनुसार केंद्रीय लघु सूक्ष्म उद्योग मंत्री कलराज मिश्र का भाजपा कार्यकर्ताओं ने शाहनिंदा चट्टी के पास स्वागत किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने नगर पालिका के पूर्व चेयमैन विंध्याचल प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। केंद्रीय मंत्री ने  कहा कि आपदा से प्रभावित किसानों के लिए केंद्र सरकार ने 33 प्रतिशत से अधिक क्षति वाले किसानों को मुआवजा की धनराशि देने का एलान किया है। जबकि प्रदेश सरकार की ओर अभी तक किसानों की सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है। इससे किसानों को मुआवजे की धन राशि नहीं मिल पा रही है। वीरेंद्र राय, दिनेश वर्मा, कृपाशंकर राय, प्रमोद राय,राजेंद्र निषाद, ओमप्रकाश राय, तेजबहादुर यादव, रामजी गिरी, अनूप शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें