फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कोडीनयक्त कफ सिरप के आरोपी शुभम सिंह की अचल संपत्ति सील

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कोडीन कफ सिरप की खरीद-फरोख्त के मामले में एसआईटी टीम ने आरोपी शुभम सिंह द्वारा अपनी मां नीलम देवी के नाम से खरीदी गई अचल संपत्ति शादियाबाद के मौजा धीरजोत स्थित 0.2530 हेक्टेयर भूमि, जिसकी बाजारू कीमत एक करोड़ 85 लाख रुपये है। उसे सील कर दिया है। एएसपी सिटी डा. राकेश मिश्रा ने बताया कि बीते 13 दिसंबर को कोडीन कफ सिरप के संबंध में एनडीपीएस एक्ट से संबंधित भुड़कुड़ा कोतवाली के धीरजोतपुर निवासी शुभम सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन

मादक द्रव्य कारोबार से अर्जित अवैध आय से आरोपी ने अपनी मां नीलम देवी के नाम से अचल संपत्ति मौजा धीरजोत परगना शादियाबाद तहसील जखनिया में 0.2530 हेक्टेयर भूमि खरीदी थी। इसकी बाजारू दर करीब एक करोड़ 85 लाख रुपये है। इसे धारा 68 एफ सील किया गया है। साथ ही विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें