फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर से संचालित होने लगेगा चार ओटी से लैस अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के गोराबाजार स्थित सीएमओ कार्यालय परिसर में निर्माणाधीन 300 बेड का अस्पताल का संचालन सितंबर माह से होने लगेगा। अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में कार्यदायी संस्था मेडिकल कालेज प्रशासन को लगभग तैयार हो चुके ग्राउंड फ्लोर से तीन तल तक का भवन सुपुर्द कर देगा। यह अस्पताल चार ओटी (आपरेशन थिएयेटर) से जहां लैस होगा, वहीं अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं से सुदृढ़ भी होगा।
विज्ञापन

चिकित्सकीय सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए राजकीय मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य ने ठोस कदम उठाना शुरू कर दिया है। निर्माणाधीन 300 बेड के सात मंजिला अस्पताल के भवन निर्माण को लेकर कार्यदायी संस्था ने पूरी ताकत झोंक दी है। करीब 220 करोड़ की लागत से बन रहे इस अस्पताल के निर्माण की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम आजमगढ़ द्वारा पूर्ण की जा रही है। ऐसे में अब तक ग्राउंड फ्लोर, प्रथम तल, दूसरे और तीसरे तल का कार्य पूरा कर लिया गया है। फिनिशिंग का कार्य शेष है। ऐसे में दो माह के अंदर इस कार्य को भी पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में ग्राउंड फ्लोर से लेकर तीसरे तल तक का भवन राजकीय मेडिकल कालेज प्रशासन को सुपुर्द कर दिया जाएगा, जिससे इसका संचालन सितंबर माह से शुरू हो जाएगा। इसके संचालित होने से जिले के साथ- साथ सटे गैर जनपद के मरीजों को भी बेहतर इलाज की सुविधा मिलने लगेेगी। इस संबंध में राजकीय मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डा. आनंद मिश्रा ने बताया कि अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में तीन तल तक हैंडओवर मिलने के बाद अस्पताल का संचालन शुरू हो जाएगा।
जिले में बढ़ जाएगी ओटी की सुविधा
जिले में शल्य सुविधा बढ़ने के साथ ही आपरेशन थियेएटर की संख्या नौ हो जाएगी। तीन सौ बेड के अस्पताल में ही चार ओटी का संचालन होगा। इसके साथ ही जिला अस्पताल और महिला अस्पताल को मिलाकर पांच ओटी का संचालन हो रहा है। ओटी की संख्या बढ़ने के साथ ही इन्हें आधुनिक चिकित्सकीय औजारों एवं मशीनों से भी लैस करने का काम होगा, जिससे उपचार के लिए मरीजों को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

छह सौ हो जाएगी बिस्तरों की संख्या
राजकीय मेडिकल कालेज से संबद्ध जिला और महिला अस्पताल को मिलाकर वर्तमान समय में तीन सौ बिस्तर हैं। ऐसे में वर्तमान में तीन सौ मरीजों को ही भर्ती करने की सुविधा है। ऐसे में सीएमओ कार्यालय परिसर में बन रहे सात मंजिला तीन सौ बिस्तरों के अस्पताल का निर्माण पूरा होने के बाद नगरीय क्षेत्र में छह सौ बिस्तर हो जाएंगे और छह सौ मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें