फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दूल्हे और उसके पिता को पीटा, नहीं हुई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। जगदीशपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात आई बरात में डीजे पर नाचने को लेकर ग्रामीणों ने दूल्हे और उसके पिता को मारपीट गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल दूल्हे का उपचार वाराणसी में चल रहा है। इस घटना से शादी भी नहीं हो सकी। जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

रेवतीपुर थानाक्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव निवासी ब्रिगेडियर राम के पुत्र राकेश राम की बरात जगदीशपुर गांव गई थी। जयमाल का कार्यक्रम हो रहा था। इधर डीजे पर नाचने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दूल्हे के पिता समझाने गए। इस पर ग्रामीण उन्हें भी मारने लगे। पिता को पिटता देख जयमाल छोड़कर दूल्हा राकेश राम भी पहुंच गया। वहां ग्रामीणों ने दुल्हा और उसके पिता को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे और उसके पिता को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देख दूल्हा राकेश को वाराणसी रेफर कर दिया। इधर शादी भी नहीं हो पाई। वहीं अन्य बराती भी घर को वापस लौट गए। थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि घायल दूल्हा की स्थिति नाजुक है। उसके पिता ब्रिगेडियर राम की तहरीर पर ताजपुर निवासी विनोद राम, जगदीशपुर निवासी प्रदीप उर्फ कल्लू, मोनू राम, पप्पू, बाघा राम उर्फ मिथलेश, विशाल राम, सकलू और विपिन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें