फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: साड़ी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थानाक्षेत्र के बाराचवर गांव में बृहस्पतिवार की शाम एक विवाहिता का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

बिहार के कैमूर भभुआ जिले के चांद थाना भरारी कला निवासी अकबर अली ने पुलिस को बताया कि छोटी बहन आसिया खातून (22) का निकाह जनवरी 2024 में बाराचवर गांव निवासी आरिफ के साथ किया था। एक बाइक, 1.5 लाख नकद के साथ गहना, टीवी, फ्रिज आदि देकर विदा किया था। जब वह मायके आई तो उसने बताया की पति आरिफ, ससुर चमचम अली, सास सैरून और ननद हिना दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। साथ ही 50 हजार रुपये लेकर आने का दबाव बना रहे हैं। बहन को दो माह पहले ही समझा-बुझाकर कर ससुराल भेजा था। इधर गांव के एक व्यक्ति ने शाम को फोन कर बताया कि उसकी बहन फंदे पर झूल गई है। देर शाम को उसकी ससुराल बाराचवर पहुंचे तो वह मृत पडी थी। उसके पति, ससुर, सास और ननद ने मिलकर दहेज के लिए जान से मार दिया। करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष विरेंद्र कुमार ने बताया कि विवाहिता के पति सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें