फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सरकार को अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता

विज्ञापन
सिखड़ी स्थित एक महाविद्यालय परिसर में आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन में बोलते प्रदेश के कैबिनेट मंत
विज्ञापन
गाजीपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष में बुधवार को भाजपा जखनिया की ओर से अटल स्मृति विधानसभा सम्मेलन का आयोजन सिखड़ी में किया गया।
विज्ञापन

इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि अटल बिहारी ने इस देश की माटी के लिए काम किया है। उनको लोग कभी नहीं भूल सकते। भाजपा अटल स्मृति अभियान का कार्यक्रम चला रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग उनके कार्य व्यवहार से अवगत हो सकें।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी महापुरुषों के सपनों के भारत का निर्माण कर रहे हैं। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता हमारी सरकार कर रही है।
विज्ञापन

हर जिले में अटल आवासीय विद्यालय बनाए जा रहे हैं, जहां सिर्फ श्रमिकों के बच्चे बेहतर सुविधाओं के साथ शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। महापुरुषों को जानने का अधिकार हमारी आने वाली पीढियां को है।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यो का मूल्यांकन करना बहुत मुश्किल है। सरकार की आज जितनी भी योजनाओं से देश का सम्मान एवं जन-जन का कल्याण संभव हो रहा है वह अटल जी के मार्गदर्शन का परिणाम है।
सम्मेलन में सरोज मिश्रा, अनिल पांडेय, अमृत चौहान आदि उपस्थित थे। विषय प्रस्तावना वरिष्ठ नेता पारसनाथ राय एवं संचालन राजेश सोनकर ने किया। पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य डाॅ. मुराहू राजभर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें