इस मौके पर छात्र नेता अनूप राय ने कहा कि प्रदेश सरकार अपना नैतिक अधिकार खो चुकी है। उसे पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। छात्र नेता ऋषभ कुमार ने कहा कि गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक रहे वैभव कृष्ण अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर जिले में कानून व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में प्रभावशाली तरीके से कार्य कर रहे थे।
सत्ताधारी दल के कुछ नेताओं को उनकी कार्यशैली रास नहीं आई और उनका तबादला करा दिया। इस मौके पर हरपाल राय, महेन्द्र कुशवाहा, पारस कुशवाहा, प्रदीप, उपेन्द्र राम, शिवम, मंजय, दीपू, भोला यादव, अशोक यादव आदि मौजूद रहे।