पिछले दो दिनों लगातार हुई तेज बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया था। इससे गर्मी से बेहाल लोगों को काफी राहत मिली थी। लेकिन रविवार को तीखी धूप निकलने से एक बार फिर गर्मी और उमस बढ़ गई। जिससे हर कोई बेचैन रहा।
पिछले कई दिनों से मौसम में परिवर्तन का खेल जारी था। कभी तेज धूप तो कभी काली घटाएं छा जा रही थी।
शुक्रवार की सुबह हल्की और तेज बारिश का जो क्रम शुरू हुआ, वह घंटों जारी रहा। शनिवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धीमी और तेज बारिश का सिलसिला शुरू हुआ वह दिन में तीन बजे तक बना रहा। गर्मी से बेहाल लोगों के चेहरे पर मौसम की मेहरबानी से चमक आ गई। रविवार की सुबह 10 बजे तक तो बदली छायी थी, लेकिन इसके बाद तेज धूप निकल गई, जिससे गर्मी फिर से बढ़ गई।
धूप से बचाव के लिए फिर से लोगों को गमछा, टोपी और छाता का सहारा लेना पड़ा।