फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गाजीपुर की टीम ने मेदनीपुर को 34 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। गांव के शिवाला शिव मंदिर के पास स्थित खेल मैदान पर शनिवार को एसपीसीएल (क्रिकेट प्रीमियर लीग) का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबले में गाजीपुर की टीम ने मेदनीपुर को 34 रनों से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गाजीपुर की टीम निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 104 रन बनाई। टीम की ओर से आशीष ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 20 गेंदों में 60 रनों की शानदार पारी खेली, जिसने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। 104 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेदनीपुर की टीम गाजीपुर के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और निर्धारित ओवर में महज 70 रन पर ऑल आउट हो गई। गाजीपुर की ओर से आशीष ने बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके। जबकि रजत ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन

वहीं मेदनीपुर की तरफ से पीयूष ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। जबकि छोटू ने गेंदबाजी में दो विकेट हासिल किए। मैच के दौरान कमेंट्री की भूमिका जसवीर और प्रदीप ने निभाई। जबकि अंपायर की भूमिका में नीलकंठ एवं शिवाजी रहे। इससे पहले मुख्य अतिथि के रूप में मनीष राय बबलू ने मैच का उद्धाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें