फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गाजीपुर डीजे वारियर्स की टीम ने सेमी फाइनल में किया प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा संघ द्वारा आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में गाजीपुर जनपद की न्यायपालिका टीम ने जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। क्वार्टर फाइनल मैच लखनऊ के कैरियर क्रिकेट स्टेडियम में जस्टिस स्ट्राइकर को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


गाजीपुर डीजे वारिर्यस की टीम में कप्तान जिलाजज धर्मेंद्र कुमार पांडेय, उप कप्तान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह, विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट अभिमन्यु सिंह, सिविल जज अमित कुमार आदि शामिल थे। पीओ एमएसीटी संजय हरिशुक्ला एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नूतन द्विवेदी टीम की मेंटर हैं।
मैच में गाजीपुर डीजे वारिर्यस की टीम ने बैटिंग करते हुए 157 रन बनाए। इसमें अश्वनी कुमार ने शानदार बैटिंग करते हुए 57 गेंद पर 81 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जस्टिस स्ट्राइकर की टीम 126 रन पर ऑलआउट हो गई। गाजीपुर डीजे वारियर्स की टीम अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल मैच में 31 रनों से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई। अब गाजीपुर डीजे वारिर्यस की टीम 11 अप्रैल को जनपद लखनऊ में यूपी सुपर ज्यांट्स के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें