गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में बबेड़ी स्थित एक स्कूल में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक लाने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया।
जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री अरुण सहाय ने सीआईएससीई बोर्ड की परीक्षा में 12वीं कक्षा में 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली दिव्यांशी श्रीवास्तव, सीबीएसई 12वीं में 93.3 फीसदी अंक प्राप्त करने वाली सुहानी सहाय, यूपी बोर्ड की परीक्षा में 10वीं में 92.5 प्रतिशत अंक पाने वाली शगुन श्रीवास्तव, सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में 12वीं में 91.2 फीसदी अंक प्राप्त करने वाली रिया सिन्हा और 85.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली दिव्या श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रेम श्रीवास्तव, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, शैल श्रीवास्तव आदि रहे।