फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अन्य जिलोें से आए 188 शिक्षकों ने कार्यभार ग्रहण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बेसिक शिक्षा विभाग ने अंतरजनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण के बाद शिक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया है। दूसरी ओर अन्य जिलोें से आने वाले 188 शिक्षकों ने जिले में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। अंतरजनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया में बलिया, जौनपुर, आजमगढ़, संत रविदास नगर, बाराबंकी, सीतापुर, चंदौली सहित लगभग एक दर्जन से अधिक जिलों से शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आवेदन किया था। इसमें पारस्परिक स्थानांतरण के लिए 188 शिक्षक-शिक्षिकाओं के जोड़े बने थे। इनमें शिक्षकों ने अपने आवंटित जिले में कार्यभार ग्रहण किया।
विज्ञापन

जिले में 417 शिक्षकों ने अंतरजनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण के लिए आवेदन किया था। इनमें जोड़ा बनाने वाले 188 शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए सहमति बन गई। जिले से अन्य जिलों के लिए स्थानांतरित शिक्षकों को बीएसए कार्यालय से कार्यमुक्त कर दिया गया है। अन्य जिलों से स्थानांतरित होकर आए शिक्षकों को जिले पर जॉइनिंग करा दी गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिया है कि अन्य जिलों से आए शिक्षकों के अभिलेखों की जांच कर विद्यालय में कार्यभार ग्रहण कराते समय यह भी सुनिश्चित कर लें कि परस्पर बनाए गए जोड़े उस विद्यालय से कार्यमुक्त हुए हैं या नहीं। वहीं गृह जिले में आने वाले शिक्षकों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें