पौत्र हर्ष के साथ उमा देवी की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के उचौरी में चार वर्षीय पौत्र के निधन की सूचना मिलते ही बृहस्पतिवार को दादी ने भी दम तोड़ दिया। दादी व पौत्र की चिता एक साथ जली। यह मंजर देखकर क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।
उचौरी के प्रवेश वर्मा ने बताया कि उनके 4 वर्षीय बेटे हर्ष की तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। पौत्र के मृत्यु की सूचना मिलते ही दादी को दिल का दौरा पड़ गया। कुछ ही देर बाद उनकी भी मौत हो गई। हर्ष की अचानक तबीयत खराब होने से परिवारवालों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन व गांव के लोग शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए जौहरगंज श्मशान घाट पहुंचे। तभी घर से सूचना आई कि हर्ष की दादी उमा देवी (56) उमा देवी का भी निधन हो गया है। उमा देवी अपने पौत्र से बेहद स्नेह करती थीं। परिवार का इकलौता लाडला हर्ष होने की वजह से परिवार पूरी तरह से टूट गया।