फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पहले पति ने धोखे से की दूसरी शादी, अब मुकदमा वापस न लेने पर हाथ-पैर काटने की दे रहा धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया पति ने धोखे से दूसरी शादी कर ली है। मुकदमा वापस न लेने पर हाथ-पैर काटने और जान से मारने की धमकी दी है। स्थानीय थाने में बुधवार की देर शाम बिहार निवासी एक व्यक्ति की पहली पत्नी ने तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि हेतिमपुर गांव निवासी पीड़िता रानी यादव ने तहरीर में बताया कि बिहार के नालंदा के जलालपुर निवासी पति अर्जुन कुमार ने धोखे से दूसरी शादी कर ली है। इस मामले में बीते चार सितंबर को मुकदमा दर्ज कराया गया था। अब आरोपी पति मुकदमा वापस लेने के लिए रानी पर दबाव बना रहा है। उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस को आरोपी पति का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया है। बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति अर्जुन कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें