फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम चरण के लिए केंद्रों पर सुरक्षा कड़ी

Tue, 27 Oct 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चौथे और अंतिम चरण के चुनाव के लिए प्रशासन की तरफ से मतदान केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हर बूथ पर न्यूनतम दो सशस्त्र फोर्स एवं होमगार्ड्स, पीआरडी तथा अतिरिक्त सुरक्षा जवान लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, माइक्रो आब्जर्वर तथा वीडियोग्राफर अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर लगाए जाएंगे।
चौथे चरण में निर्वाचन आयोग की तरफ से नियुक्त प्रेक्षक अजय कुमार शुक्ल ने जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को सभी जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा पुलिस अधिकारियों की बैठक में कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने की मंशा आयोग की है।

जिला निर्वाचन अधिकारी-जिला मजिस्ट्रेट नरेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि किसी-किसी गांव में क्षेत्र समिति सदस्य के दो प्रत्याशी हो सकते हैं। प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट अति संवेदनशील मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहकर मतदान कराएंगे। उसकी सूचना सुपर जोनल को देंगे।
विज्ञापन


प्रत्येक थाना के अंदर क्लस्टर मोबाइल भी लगे हैं। उन्होंने बताया कि संवेदनशील केन्द्रों पर माइक्रो आब्जर्वर लगाए गए हैं। चौथे चरण में 60 माइक्रो आब्जर्वर लगे हैं।

 पुलिस अधीक्षक रामकिशोर ने बताया कि पर्याप्त पुलिस फोर्स की व्यवस्था की गई है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि कासिमाबाद में पांच क्लस्टर मोबाइल टीम लगी है। कुल 11 जगहों पर बैरियर लगाए गए हैं।

मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि चार सुपर जोनल और 57 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। अवांछनीय तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें