फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: यूपी पुलिस और स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के बीच फाइनल मैच आज

विज्ञापन
करमपुर के मेघबरन सिंह स्टेडियम में खेलते यूपी पुलिस और मेजबान टीम के खिलाड़ी। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
गाजीपुर। करमपुर के मेघबरन सिंह स्टेडियम में शनिवार को 29वीं अखिल भारतीय मेघबरन सिंह ठाकुर तेज बहादुर सिंह स्मारक आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता में दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में यूपी पुलिस ने मेजबान को 6-5 और दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने एनसीओई लखनऊ को 1-0 से हराकर फाइनल मुकाबले में अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला यूपी पुलिस और मेजबान मेघबरन सिंह हॉकी अकादमी के बीच खेला गया। मैच के 6 वें ही मिनट में यूपी टीम की तरफ से अरुण साहनी ने गोलकर स्कोर 1-0 कर दिया। मैच के 15 वें मिनट में मेजबान टीम के पंकज यादव और 17वें मिनट में सौरभ यादव ने गोलकर स्कोर 1-2 कर दिया। इसके चार मिनट बाद ही यूपी पुलिस के सूरज पाल ने गोल कर स्कोर 2-2 के बराबरी पर ला दिया।
मैच के 27 वें मिनट में मेजबान टीम के धर्मेंद्र यादव ने गोलकर स्कोर 2-3 कर दिया। इसके एक मिनट बाद ही यूपी पुलिस के सूरज पाल ने गोल कर स्कोर 3-3 के बराबरी पर ला दिया। मैच के 43वें मिनट में राजीव रंजन, 50वें मिनट में कमल नारायण सिंह और 54वें मिनट में राहुल यादव ने गोलकर यूपी की टीम का स्कोर 6-3 कर दिया। अंतिम मिनटों में मेजबान टीम की तरफ से 55वें मिनट में धर्मेंद्र यादव और 59वें मिनट में राहुल राजभर ने गोलकर स्कोर 6-5 कर मैच में रोमांच ला दिया।
विज्ञापन

इसके बाद मेजबान टीम के खिलाड़ियों की तमाम कोशिशों के बाद भी निर्णायक सिटी बजने पर यूपी पुलिस की टीम ने मुकाबले को 6-5 से जीत लिया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई और एनसीओई लखनऊ के बीच खेला गया। मैच के 32वें मिनट में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई को मिले पेनाल्टी कार्नर के मौके के भुनाते हुए नितेश यादव ने गोल किया। निर्णायक सिटी बजने तक पूरे मैच में यहीं एक मात्र गोल की मद्द से स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने मुकाबला 1-0 से जीतकर फाइनल मुकाबले में अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें