फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर छात्राओं की कमजोरियों को किया जाएगा दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में पढ़ाई में कमजोर छात्राओं के लिए जुलाई से विशेष कैच-अप शिक्षण अभियान चलाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं के लर्निंग गैप (सीखने के अंतर) को दूर कर उन्हें अपेक्षित शैक्षिक स्तर तक लाना है।
विज्ञापन

जिले के 14 विकासखंडों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। इन स्कूलों में पढ़ाई में पिछड़ी बच्चियों के लिए नई शिक्षा नीति के तहत विशेष कैच-अप शिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसमें अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर बच्चों की कमजोरियों को दूर किया जाएगा और उनकी प्रगति रिपोर्ट भी रखी जाएगी। प्रत्येक विद्यार्थी की प्रगति रिपोर्ट भी विद्यालय में अनिवार्य रूप से रखी जाएगी। जिला समन्वयक (बालिका) हरिशंकर मौर्य ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप प्रत्येक बच्चे को उसकी आवश्यकता के अनुसार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में यह प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें