फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2512 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटिका में कैद

Sat, 28 Nov 2015 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत के प्रधान एवं सदस्य पद के लिए पहले चरण में चार विकास खंडों सैदपुर, सादात, जखनिया एवं मनिहारी में शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया गया। मारपीट और छिटपुट झड़प के बीच सम्पन्न हुए चुनाव में सभी चार विकास खंडों में 64.5 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान सम्पन्न हो जाने के बाद 2512 उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटिकाओं में कैद हो गई।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के दूसरे दौर में प्रधान और सदस्य पद के लिए कराए जा रहे पहले चरण के चुनाव का मतदान शनिवार को कराया गया। सैदपुर, सादात, जखनिया एवं मनिहारी ब्लाक की प्रधान पद की 373 एवं सदस्य पद की 4649 सीटों के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान के लिए सभी चारों ब्लाकों में 414 मतदान केंद्रों एवं 1102 मतदान स्थल बनाए गए थे। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह दिखाई दिया।

कई मतदान स्थलों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतार लग गई थी। मतदान के दौरान भीमापार एवं सरायसदकर में प्रत्याशी समर्थकों के बीच मारपीट हुई। बहरियाबाद संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के कबीरपुर एवं बहरियाबाद में समर्थकों के बीच तीखी झड़प हुई। इसी तरह अन्य क्षेत्रों में छिटपुट झड़प की सूचना है। शाम साढे़ चार बजे तक चले मतदान के दौरान सभी चार विकास खंडों के 686138 मतदाताओं में से 64.5 फीसदी लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन



सैदपुर संवाददाता के अनुसार, ब्लाक क्षेत्र में मतदान सकुशल संपन्न हो गया। इस दौरान 59.4 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों के अलावा उच्चाधिकारियों ने मतदान स्थलों का भ्रमण किया। सादात संवाददाता के अनुसार, ब्लाक में पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह दिखाई दिया। 70 प्रतिशत लोगों ने   मतदान किया।


जखनिया संवाददाता के अनुसार, मतदान को लेकर हर वर्ग के लोगों में उत्साह दिखाई दिया। 64.5 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। शादियाबाद संवाददाता के अनुसार, मनिहारी ब्लाक में 66.5 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। प्रेक्षक विजय बहादुर सिंह ने सभी चारों ब्लाकों के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान कार्य का जायजा लिया। उनके साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रकेश सिंह यादव भी थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें