गाजीपुर। परिवार परामर्श केंद्र द्वारा रविवार को पुलिस लाइन परिसर में 16 परिवारिक विवाद प्रस्तुत हुए। इसमें तीन परिवारों को समझा-बुझाकर विदाई कराई गई।
पीड़िता आरती चौहान की शिकायत थी उसका पति उससे हमेशा दूरी बनाए रहते हैं। इस पर पति को समझा-बुझाकर विदाई कराई गई। पीड़िता संगीता बिंद की शिकायत थी की उसका पति शादी के बाद बाहर चला गया जिसके कारण उस से दूरी बनी हुई थी। इस पर पति को समझा कर विदाई करवाई गई। शिकायतकर्ता पिंकी देवी की शिकायत थी कि उसका पति हमेशा उसको अकारण ही मारता पीटता रहता है। इस पर पति को समझा कर विदाई करवाई गई। एक परिवारिक विवाद के कारण को विधिक कार्रवाई का सुझाव देते हुए बंद कर दिया गया। कुशलता के बाद एक पारिवारिक प्रकरण को बंद कर दिया गया। दो मामलों में दोनों पक्ष अनुपस्थित थे। शेष प्रकरण के निस्तारण के लिए अगली तारीख 22 मई निर्धारित की गई। इन सभी प्रकरण के निस्तारण में विक्रमादित्य मिश्र, सरदार दर्शन सिंह, सरिता गुप्ता, सोनिया सिंह, धीरेंद्र नाथ, पूनम सिंह, संध्या गौतम आदि मौजूद रहीं।