फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा की लहरों पर टिकी रही परिजनों की निगाहें

Tue, 07 Apr 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 बीते सोमवार की सुबह शहर के पोस्ताघाट पर नहाते समय गंगा में डूबे युवक की तलाश में गोताखोर जुटे रहे। इस दौरान घाट पर मौजूद परिवार के लोगों के साथ ही अन्य लोगों की निगाहें गंगा पर टिकी रही। आंखों में आंसू लिए परिवार के लोग ऊपर वाले से प्रार्थना करते रहे कि चंदन का पता चल जाए।
विज्ञापन



शहर के जमलापुर निवासी पान विक्रेता दयाशंकर गुप्ता का पुत्र चंदन गुप्ता (22) अपने साथियों के साथ पोस्ताघाट पर गंगा नहाने के लिए गया था। नहाते-नहाते वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख उसके साथियों ने शोर मचाया। जब तक वहां मौजूद कुछ समझ पाते, चंदन डूब गया। घटना की जानकारी होते ही परिवार सहित मुहल्ले के लोग घाट पर पहुंचे।

मौके पर पहुंची पुलिस ने चंदन की तलाश शुरू कराई, लेकिन देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चल रहा। मंगलवार की सुबह से ही जाल के सहारे गोताखोर चंदन की तलाश में जुट गए। इस दौरान परिवार के लोगों सहित मुहल्लेवासी घाट पर मौजूद थे।
विज्ञापन


जैसे ही मल्लाह जाल को खींचना शुरू करते थे, वैसे वहां मौजूद लोगों की आंखें इस आस से जाल में टिक जा रही था कि शायद चंदन का पता चल जाए, लेकिन जाल खाली होने पर वह मायूस हो जा रहे थे। दोपहर बाद 3 बजे से चंदन का कुछ पता नहीं चल रहा था और गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें