रोडवेज बसों में रक्षाबंधन पर दो दिनों की यात्रा नि:शुल्क की गई है। मुफ्त यात्रा की सुविधा देने पर महिलाओं ने प्रसन्नता जताया। उन्होंने इसके लिए सरकार का शुक्रिया अदा किया।
महिलाओं को भाई के कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने के लिए सभी मार्गों पर जनपद के रोडवेज डिपो से बसों का संचालन किया गया। रोडवेज डिपो से बृहस्पतिवार और शुक्रवार की यात्रा नि:शुल्क की गई है। वहीं बस में यात्रा कर रही साक्षी राय ने कहा कि रोडवेज से यात्रा नि:शुल्क होने के कारण मेरा किराया बच गया। मैं सरकार की इस फैसले से बहुत खुश हूं। मैं अपने भाई को राखी बांधने मऊ जा रही हूं। वहीं रजनी ने कहा कि बस में तो थोड़ा भीड़ है, लेकिन सरकार का यह फैसला हम महिलाओं के लिए काफी सराहनीय है। मैं अपने भाई को राखी बांधने वाराणसी जा रही हूं। अंकिता ने कहा कि मैं अपने भाई को राखी बांधने के लिए के लिए गोरखपुर से आई हूं। वहां से यहां आने में मेरा किराया बचा जिससे मैं बहुत खुश हूं। अंशिका वर्मा ने बताया कि मैं यहां नौकरी करती हूं मैं अपने भाई को राखी बांधने के लिए घर बड़हलगंज जा रही हूं। मेरा किराया बच गया, मै बहुत खुश हूं।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दौड़ेंगी प्रदूषण मुक्त नई बसें
गाजीपुर। रोडवेज के स्थानीय डिपो को दो नई बसों की सौगात बृहस्पतिवार को मिल गई। बीएस छह इंजन वाली इन प्रदूषण मुक्त बसों को गाजीपुर से आजमगढ़ होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के जरिए लखनऊ तक संचालित किया जाएगा। बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन करने के बाद यह नई बसें बृहस्पतिवार को यहां आ गई। इन बसों को लेने के लिए दो चालक एवं दो परिचालक बीते दिनों लखनऊ गए हुए थे। इससे पहले बसों के चालक एवं परिचालकों को प्रशिक्षित भी किया गया। वहीं