फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर थाना क्षेत्र के बिहारीगंज डगरा रेलवे क्रासिंग के पास अनौनी एवं उचौरी जाने वाले मार्ग पर बृहस्पतिवार को पुलिस टीम वाहनों की सघन तलाशी अभियान में जुटी थी। इस दौरान बाइक सवार दो तस्करों को पुलिस ने धर-दबोचा। उनके पास से 18 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ के बाद चालान कर दिया।
विज्ञापन

अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। वहीं थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में उपनिर
ीक्षक रामसजन यादव और उपनिरीक्षक फूलचंद पांडेय चौकी प्रभारी सिधौना पुलिस टीम के साथ बिहारीगंज डगरा रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचकर अनौनी और उचौरी जाने वाले मार्ग पर वाहनों की सघन तलाशी कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये। इनके पास पहुंचने पर पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक चला रहा व्यक्ति वाहन मोड़कर आने वाली दिशा में ही उचौरी की तरफ भागना चाहे, उक्त दोनों व्यक्तियों के बीच एक बोरी रखी थी तभी बाइक मोड़ने की जल्दबाजी में मिट्टी पर फिसलकर गिर पड़े। दोनोंव्यक्तियों को मौके पर ही पकड़ते हुए नाम पता और भागने का कारण पूंछते हुए तलाशी ली। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अमेदा निवासी अनिल यादव और जमीन संदल निवासी मंगरू बिंद उर्फ रूदल बताया। बाइक के बीच में रखी बोरी में 18 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें